Shahjahnpur News: युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि विगत 3 अक्टूबर की शाम उसकी 22 वर्षीय पुत्री को ढकना लहिया निवासी आरोपी मोहित कुमार बहला फुसलाकर भगा ले गया। जानकारी मिलने पर पीड़ित ने मोहित के परिजनों से कहा कि बेटी को वापस दे दो मैं कोई भी कार्यवाही नहीं करूंगा। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी जब मोहित ने पीड़ित की बेटी को वापस नहीं किया तब शनिवार को पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले के खिलाफ मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.