शाहजहांपुर, सितम्बर 20 -- Shahjahnpur News: खुटार। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में न्यायालय में युवती के बालिग पाए जाने के बाद परिजनों ने उसे अपने सुपुर्द किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को रामपुर कलां में हाईवे किनारे धरना शुरू कर दिया। करीब पांच घंटे तक चले धरने के बाद पुलिस अधिकारियों के समझाने और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिए जाने पर परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: गुमशुदगी के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तारमामले का विवरण रामपुर कलां निवासी रामनाथ वाल्मीकि ने आठ सितंबर को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गेहूंआ निवासी ऋतिक वाल्मीकि अपने साथी उपेंद्र और रुजहां कलां निवासी सुमित के साथ उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है।पुलिस कार्रवाई पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर यु...