Shahjahnpur News: युवतियों को भगाने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
शाहजहांपुर, अक्टूबर 20 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कोतवाली पुलिस ने दो युवतियों को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार रात एक बजे गर्रा पुल के पास पंचमुखी मंदिर के निकट से दोनों को घटना में प्रयुक्त कार समेत पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, तिलहर क्षेत्र के नगरिया गांव निवासी सुरजीत (22) और बंबियाहार निवासी प्रेम कुमार (20) के खिलाफ 17 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि दोनों युवकों ने एक महिला की बेटी और भांजी को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। आरोपी सुरजीत के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.