शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: अल्हागंज। दखिनौआ मोहल्ले में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में युवक पर फायरिंग और पालतू कुत्ते को गोली लगने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला निवासी सुमित पुत्र रोहित उर्फ तार बाबू ने पुलिस को बताया कि 29 सितंबर की रात करीब आठ बजे वह घर के पास पालतू कुत्ते के साथ टहल रहा था। इसी दौरान बृजेश उर्फ नन्हकू पुत्र आत्माराम वहां पहुंचा और शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट और हाथापाई की तथा जान से मारने की धमकी देकर चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद वह लाइसेंसी 315 बोर राइफल लेकर आया और सुमित पर फायर कर दिया। गोली सुमित को न लगकर उसके कुत्ते की अगली दाहिनी टांग में जा लगी। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। सुमित ...