शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: तिलहर। क्षेत्र की एक महिला ने सोशल मीडिया पर उसकी पुत्री के अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप युवक पर लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। रविवार को क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री है। आरोप है कि बरहा मोहब्बतपुर गांव का रहने वाला अमित कुमार उसकी पुत्री को अलग-अलग नंबरों से फोन कर अश्लील बातें करता है और जान से मारने की धमकी देता है। जब उसने अमित के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी तो अमित ने उसकी पुत्री के अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। कोतवाल प्रिंस शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...