Shahjahnpur News: युवक ने साथियों पर लगाया रुपये निकालने का आरोप
शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: पुवायां। एक व्यक्ति ने अपने साथियों पर रुपए निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गांव खाडेंपुर मडैया निवासी दिलीप के पुत्र अंतरेश बाहर काम करने गया था। वह 5 अगस्त को वापस घर आ रहा था साथ में उसके काम करने गए अन्य साथी भी थे। उसने आरोप लगाया है कि उसके साथियों ने उसकी जेब में रखे 9हजार रूपये निकाल लिए। जब उसने लोगों से कहा तो उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। उसके पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.