शाहजहांपुर, जुलाई 17 -- Shahjahnpur News: ददरौल। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव पथरा कच्छ निवासी 18 वर्षीय जय शिव उर्फ भोला ने गांव के बाहर खेत में बनी अपने चाचा की झोपड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार जय शिव करीब 10 दिन पहले ही दिल्ली से मजदूरी कर गांव लौटा था। वह अविवाहित था। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...