शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: ददरौल। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में मारपीट में युवक का पैर टूटने का मामला सामने आया है। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के ददऊं गांव निवासी आदर्श पांडेय ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पांच अक्टूबर की रात करीब नौ बजे वह अपने साथी लालमणि विद्यसागर के साथ रिलायंस गेट नंबर दो के सामने दुकानों पर खड़े थे। तभी कनेंग गांव निवासी विशाल नशे की हालत में पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर उनका पैर तोड़ दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...