Shahjahnpur News: युवक के सीने में अचानक उठा दर्द, अस्पताल में मौत
शाहजहांपुर, अगस्त 26 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सीने में अचानक तेज दर्द उठने के बाद 18 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक को गंभीर हालत में परिजन पहले बदायूं और बाद में बरेली लेकर पहुंचे थे। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना से गांव में भी मातम पसर गया। परौर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी दयाराम का 18 वर्षीय पुत्र विनोद सोमवार को घर पर था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा। दर्द बढ़ने पर परिजनों ने उसकी हालत देख तत्काल उसे इलाज के लिए बदायूं के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर बताई। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। परिजन विनोद को लेकर बरेली पहुंचे और अस्पताल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.