Shahjahnpur News: युवक के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार, मुकदमा
शाहजहांपुर, नवम्बर 19 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर में पुराने विवाद के चलते एक युवक पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी कमला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति बलवीर सिंह 17 नवंबर की सुबह करीब छह बजे शौच के लिए जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही प्रशांत सिंह और नैतिक सिंह ने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर कई प्रहार किए। इससे बलवीर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने प्रशांत, नैतिक और कमलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.