Shahjahnpur News: युवक के सिर पर किया वार, तीन पर मुकदमा
शाहजहांपुर, नवम्बर 22 -- Shahjahnpur News: पुवायां। क्षेत्र के गांव विलन्दापुर में मारपीट कर युवक को धारदार हथियार से घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी नीरज कुमार पुत्र तेजराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो नवंबर को गांव के मुकेश, अजय उर्फ अज्जू और गोकर्ण ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि अजय ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.