शाहजहांपुर, नवम्बर 19 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। परशुरामपुरी थाना क्षेत्र के यमुना सिटी में बंद मकान से सोने के जेवर और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने किरायेदार चंदन सैनी और उसकी पत्नी सुमन सैनी के खिलाफ चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। यमुना सिटी निवासी अनुपम पत्नी रामदास यादव उर्फ रभा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 नवंबर को वह सुबह करीब 10 बजे अपने घर से मोहल्ला प्रतापनगर, जलालाबाद स्थित भाईदूज पर गई थीं। उनके मकान में किरायेदार चंदन सैनी पुत्र ओमा सैनी और उसकी पत्नी सुमन सैनी रहते थे। उसी दिन शाम करीब छह बजे फोन पर घर में चोरी होने की सूचना मिली। घर पहुंचने पर सोने के चार कड़े (करीब दो तोला), एक सोने की चेन (करीब दो तोला), दो अंगूठियां, अन्य जेवरात, एक गोलक और आठ हजार रुपये से भरा पर्स...