Shahjahnpur News: मौसमी गन्ना बोआई और बीज उत्पादन को बढ़ावा
शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- Shahjahnpur News: बंडा। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल मकसूदापुर के तिल्छी जोन के ग्राम मीर बिलासपुर में बुधवार को मानसून गन्ना बुवाई के तहत बीज उत्पादन के लिए गन्ने की बोआई कराई गई। प्रगतिशील गन्ना किसान भुवनेश्वर वर्मा के खेत में गन्ने की प्रजाति को.शा. 18231 की बुवाई बीज उत्पादन के उद्देश्य से की गई।इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (गन्ना) सुरेंद्र पाल सिंह ने किसानों को मौसमी गन्ना बुवाई के लाभ बताए। उन्होंने अधिक क्षेत्रफल में गुणवत्तायुक्त गन्ने की बुवाई करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। साथ ही उन्नत एवं शुद्ध बीज का उत्पादन कर समय से उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।कार्यक्रम में ब्लॉक इंचार्ज निशांत तोमर, फील्ड स्टाफ सहित क्षेत्र के कई किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.