शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- Shahjahnpur News: मोर के सामने आने से बाइक अनियंत्रित, देवरानी-जेठानी घायल तिलहर, संवाददाता। बीमार रिश्तेदार को देखकर लौट रहीं महिलाओं की बाइक के सामने अचानक मोर आ गया। बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों घायल हो गईं। कोतवाली क्षेत्र के बड़ेपुर निवासी राम खिलौना और कन्या, जो आपस में देवरानी-जेठानी हैं, रोहिलखंड से मोटरसाइकिल से लौट रही थीं। नेशनल हाईवे पर बिलहरी गांव के सामने मोर आने से शिवम की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गईं। सीएचसी से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...