Shahjahnpur News: मोबाइल हैक कर दो बैंक खातों से 1.55 लाख रुपये निकाले
शाहजहांपुर, अक्टूबर 20 -- Shahjahnpur News: पुवायां। नगर के मोहल्ला तिराहा बाजार निवासी अमन गुप्ता के मोबाइल को हैक कर साइबर ठगों ने दो बैंक खातों से 1,55,988 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। अमन गुप्ता पुत्र अनिल कुमार निवासी मोहल्ला तीसरा बाजार ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद गूगल पे के माध्यम से उनके दो बैंक खातों से बिना अनुमति के रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने न तो कोई लेनदेन किया और न ही किसी को ओटीपी साझा किया था। अचानक बैंक खातों से रुपये कटने का संदेश मोबाइल पर आने के बाद उन्हें साइबर ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की। पीड़ित ने ठगी की रकम वापस दिलाने और आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.