शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: पुवायां। थाना क्षेत्र के गांव कुईयां कीरतपुर निवासी कौशलेंद्र पुत्र रमाकांत ने तीन लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कौशलेंद्र ने बताया कि वह बजाज फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। सोमवार रात करीब 8:30 बजे खुटार रोड स्थित वृंदा मोबाइल शॉप पर मौजूद था, तभी तीन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उसने बताया कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच कोतवाली में समझौते का प्रयास हुआ, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इस दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हुई, जिसे पुलिस ने शांत कराया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: मारपीट के बाद कोतवाली में हंगामा, दरोगा पर अभद्रता का आरोप पुलिस ने बताया कि मामले की जांच ...