Shahjahnpur News: मोबाइल चोरी के झूठे आरोप में बेटी को बदनाम करने वाली महिला गिरफ्तार
शाहजहांपुर, अक्टूबर 4 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बेटी पर मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगाकर मोहल्ले, रिश्तेदारों और विद्यालय में बदनाम करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। हुसैनपुरा निवासी शशिकांत शर्मा ने 25 सितंबर को अपनी बेटी यशी शर्मा उर्फ नव्या को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और बदनाम करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 108 बीएनएस हटाकर धारा 107 बीएनएस बढ़ाई गई। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पुवायां पुलिस के सहयोग से आरोपी राजेश्वरी देवी पत्नी लक्ष्मीकांत को जेवा रोड स्थित मोक्षधाम के पास से दोपहर 2:35 बजे गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.