शाहजहांपुर, अगस्त 19 -- Shahjahnpur News: नाग पंचमी मेले के दौरान सोमवार रात चांदूपुर पड़री गांव में विवाद के बाद 18 वर्षीय आदेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। परिजनों के अनुसार गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी ने तीन साथियों को बुलाकर आदेश से मारपीट की। इसी दौरान एक युवक ने धारदार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया। भाई सौरभ ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल कराया गया है और रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: मेले में अराजक तत्वों का तांडव, झूला संचालक को पीटकर बाइक चढ़ाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...