Shahjahnpur News: मेला परिसर का एक रास्ता बंद करने पर हंगामा
शाहजहांपुर, नवम्बर 29 -- Shahjahnpur News: तिलहर। बिरिया बाबा देवस्थान मेला आयोजन पर एक रास्ते पर आवागमन बंद करने से नाराज दुकानदारों ने जमकर हंगामा काटा। राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ यशवंत मैथिल ने अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रास्ते का विवाद खत्म कराया। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. यशवंत मैथिल ने बताया कि मंदिर के दक्षिण ओर से जाने वाले श्रद्धालुओं को वापस उसी रास्ते से जाने पर मेला आयोजन के द्वारा रोक लगा दी गई थी। इस कारण मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदारों का रोजगार ठप हो गया। दुकानदारों ने नाराजगी जताते हुए जमकर हंगामा काटा। यशवंत मैथिल ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की।शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में दुकानदारों की मेला आयोजकों से वार्ता कराई गई। दुकानदारों की समस्या को देखते हुए पूर्व जैसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.