Shahjahnpur News: मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी से मचा हड़कंप, आठ दुकानों से दवाओं के नमूने लिए
शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- Shahjahnpur News: तिलहर।औषधि निरीक्षकों की टीम ने नगर के कई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। उन्होंने कई दवाओं के नमूने लिए और दुकानों का स्टाक चेक किया। छापेमारी से मेडिकल स्टोर स्वामियों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपने मेडिकल स्टोर बंद कर चले गए। मंगलवार को बरेली डीआई उर्मिला वर्मा, पीलीभीत डीआई राजेश, बदायूं डीआई लवकुश प्रसाद की संयुक्त टीम ने अचानक मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। बरेली ड्रग इंस्पेक्टर उर्मिला वर्मा ने बताया कि उन्होंने बाजार के आठ मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया है। मेडिकल स्टोर से अलग-अलग दवाओं के सैंपल लिए गए हैं। किसी के साथ उन्होंने सभी मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी डेट की दावों की जानकारी ली और स्टॉक चेक किया।उर्मिला वर्मा ने बताया कि नगर के कुछ मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाई बिकने की शिकायत मिली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.