Shahjahnpur News: मेडिकल कॉलेज में मारपीट की जांच करेगी कमेटी, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट
शाहजहांपुर, नवम्बर 25 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों और तीमारदारों के बीच मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर कांग्रेस की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ भी लोगों का गुस्सा सामने आ रहा है। अब कांग्रेस के ज्ञापन के बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। कमेटी को 15 दिन के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट डीएम को सौंपनी होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। मेडिकल कॉलेज में 20 नवंबर को मरीज को भर्ती कराने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद तीमारदारों के साथ पहुंचे लोगों ने जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की। घटना में दो जूनियर डॉक्टर घायल हुए थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.