शाहजहांपुर, नवम्बर 19 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन खराब होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। जांच के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे मरीजों को बिना सीटी स्कैन कराए लौटना पड़ रहा है। वहीं जरूरी होने पर बाहर से निजी सेंटरों पर जाकर महंगे दामों पर जांच करानी पड़ रही है। ऐसे में मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मेडिकल कालेज में इलाज कराने जा रहे मरीजों की समस्या को देखकर चिकित्सक सीटी स्कैन लिखते हैं, वहीं रोजाना करीब 70 से 80 मरीजों की सीटी स्कैन की जांच होती है। ऐसे में मशीन में ट्यूब खराब होने से मंगलवार से मशीन खराब है। यह भी पढ़ें- Palamu News: एमआरएमसीएच में 20 दिनों से बंद है मुफ्त पैथोलॉजी जांच मशीन खराब होने से इन सभी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गरीब और आर्थिक रूप ...