शाहजहांपुर, अक्टूबर 27 -- Shahjahnpur News: रोजा। थाना क्षेत्र के सरही गांव में रविवार रात मेघनाद वध की लीला का मंचन किया गया। लीला देखने के लिए आसपास के गांवों से ग्रामीण शाम सात बजे से ही मेले में पहुंचने लगे। कलाकारों ने राम, लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच रोमांचक युद्ध का मंचन किया। बीच-बीच में शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण और राम-जानकी की आकर्षक झांकियां निकाली गईं। मेघनाथ का वध होते ही रावण के दरबार में कोहराम मच गया। दर्शकों ने लीला का आनंद लिया। रात करीब 12 बजे मंचन समाप्त हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने दो कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई थी। यह भी पढ़ें- Hathras News: रावण का पुतला अग्नि बाण लगते ही धूं-धूं कर जला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...