शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- Shahjahnpur News: थाना सिंधौली पुलिस ने नकाशा बाजार में मुर्गों की लड़ाई पर हार-जीत का दांव लगा रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नकाशा बाजार में कुछ लोग मुर्गों की लड़ाई कराकर रुपये का दांव लगा रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सात लोगों को पकड़ लिया। खानपुर देहा निवासी अदनान से 350 रुपये, पूरनपुर के ढक्का निवासी चांद मियां से 450, सदर बाजार क्षेत्र निवासी शहजान से 1500, तिलहर के नजरपुर निवासी इमरान से 600 रुपये मिले। हाथीथान निवासी शब्बू से 400, निगोही के रोहिला निवासी संतोष कुमार से 1100 और बीसलपुर के मोहल्ला व्यासपुर निवासी मुकीम से 2500 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने कुल 8470 रुप...