शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया। प्रधानाचार्या डॉ. मेघना मेहंदीरत्ता ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट, सामूहिक देशभक्ति गीत, पीटी शो, फैंसी ड्रेस और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को अनुशासन, एकता, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव अशोक अग्रवाल व विद्यालय के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: खागा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस यह भी पढ़ें- Katihar News: ओलंपियाड-एसबीपी विद्या विहार में उत्साह के साथ मना स्वतंत्...