Shahjahnpur News: मुकेश हत्याकांड में तीन दबोचे गए, दो भेजे गए जेल
शाहजहांपुर, अक्टूबर 27 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। बरौरा गांव के मुकेश की मौत के मामले में सिंधौली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में भूमिका सामने आने पर एक किशोरी को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, 13 अगस्त 2026 को बरौरा निवासी ब्रजपाल पुत्र पूशे कश्यप ने अपने बेटे मुकेश के साथ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि मारपीट में आई चोटों के कारण मुकेश की मौत हो गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने बरौरा निवासी जितेंद्र पुत्र ओमप्रकाश (22वर्ष) और अमरजीत पुत्र रामनिवास (19वर्ष) की संलिप्तता सामने आने की बात कही। जांच में एक किशोरी की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद मुकदमे में बीएनएस की धारा 238 और 61 की बढ़ोतरी की गई। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.