Shahjahnpur News: मुकरमपुर में नई पुलिस चौकी बनेगी, जमीन चिह्नित कर लगा बोर्ड
शाहजहांपुर, अक्टूबर 22 -- Shahjahnpur News: रोजा। रोजा कोतवाली क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने और पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए मुकरमपुर में नई पुलिस चौकी स्थापित करने की तैयारी है। चौकी के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही भवन निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। भवन तैयार होने के बाद यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। वर्तमान में रोजा कोतवाली क्षेत्र में मंडी चौकी, गरी चौकी और सुभाष चंद्र बोस चौराहा चौकी संचालित हैं। कोतवाली क्षेत्र में कुल 69 गांव आते हैं। क्षेत्र के कुछ गांव हल्का नंबर एक और कुछ हल्का नंबर दो में शामिल हैं। इन गांवों की निगरानी और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुकरमपुर में नई चौकी प्रस्तावित की गई है। मुकरमपुर में चौकी बनने से सीमावर्ती गांवों में पुलिस की पहुंच आसान होगी। मुकरामपुर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.