Shahjahnpur News: मीना बाजार से बाइक चोरी
शाहजहांपुर, जुलाई 28 -- Shahjahnpur News: पुवायां। मीना बाजार में खरीददारी करने आये युवक की बाइक चोरी हो गई, काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नही लगा। पुवायां में सरकारी अस्पताल के पास प्रत्येक सोमवार को मीना बाजार लगती है जिसमें आय दिन बाइक चोरी, लड़ाई झगड़ा आदि की घटनाएं आम बात है, इससे पहले भी कई लोगों की बाइकें चोरी हो चुकी है। इस सोमवार को कुंबरपुर गांव के रजनीश मिश्रा बाइक से मीना बाजार में खरीददारी करने आये थे कि थोड़ी ही देर में बाइक चोरी हो गई। रजनीश ने बताया कि उन्होंने कोई खरीददारी भी नही कर पाई थी कि बाइक चोरी हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.