Shahjahnpur News: मीटर बाईपास कर बिजली इस्तेमाल, दर्ज होगा केस
शाहजहांपुर, अक्टूबर 12 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। विद्युत विभाग की चेकिंग में आनंदनगर मोहल्ले में बिजली चोरी का मामला सामने आया है। विभागीय टीम ने मौके पर वीडियोग्राफी कर जांच रिपोर्ट तैयार की और कार्रवाई शुरू कर दी है। उपखंड अधिकारी सौरभ शाक्य के नेतृत्व में टीम ने नौ अक्तूबर को नगर क्षेत्र में चेकिंग की। इस दौरान महेश बाबू कटियार के परिसर में मीटर बाईपास कर बिजली इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई। जांच में करीब 4692 वाट का विद्युत भार मिला। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बिजली चोरी के साक्ष्य जुटाकर रिपोर्ट तैयार की गई है। संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.