शाहजहांपुर, नवम्बर 21 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने विशेष चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने निगरानी की। साथ ही उनसे संवाद कर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की। महिलाओं और बालिकाओं को छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और उत्पीड़न जैसी घटनाओं के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस ने बताया कि इस तरह की किसी भी घटना पर चुप रहने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। शिकायत करने में किसी तरह का भय रखने की जरूरत नहीं है।...