शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: तिलहर। साउंड बजाने को लेकर टेंपो चालक एवं दुकानदार में विवाद हो गया और मारपीट हो गई। दोनों लोग घायल हो गए। एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दोनों लोगों ने पुलिस को तहरीर दी।सितारगंज मोहल्ला के मोहम्मद हारुन ने बताया कि बाईपास चौराहे पर उनकी मशीनरी पार्ट की दुकान है। शनिवार को दुकान के पास पुरायूं गांव निवासी धीरपाल अपने टेंपो में तेज आवाज में गाना बजा रहा था। जब उसने आवाज़ धीमी करने को कहा तो किसी बात पर विवाद हो गया था। 112 डायल पुलिस ने आकर मामले को सुलझा दिया था। इसी विवाद को लेकर रविवार को भी दोनों में झगड़ा हो गया। मारपीट में मोहम्मद हारुन एवं धीरपाल दोनों लोग घायल हो गए।व्यापारी मोहम्मद हारुन ने वीरपाल पर मोबाइल और दस हजार रुपए भी लूटने का आरोप लगाया। कोतवाल प्रभाष चंद्र ने बताया कि मामले की जांच ...