Shahjahnpur News: मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल
शाहजहांपुर, जुलाई 16 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। गांव भूड़ खेड़ा में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के उसमान और राजबहादुर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। आरोप है राजबहादुर ने उसमान को लात घूंसों और डंडों से पीट कर लहूलुहान कर दिया। सर पर गंभीर चोटों से वह बेहोश हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घायल की हालत गंभीर बताई गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.