शाहजहांपुर, अक्टूबर 30 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। परशुरामपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम गुरगवां निवासी आकाश ने मुंह पर जूता चप्पल से पिटाई का आरोप लगाया बताया कि 27 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे वह मोबाइल ठीक कराने जा रहा था। मिर्जापुर रोड के सामने तीन लोगों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और लात-घूसों व जूते-चप्पलों से मारपीट की। सिर और मुंह में चोट लगने के साथ जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने नितिन उर्फ कालू, सचिन उर्फ भूरे और सूरज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Rampur News: युवक के साथ मारपीट में तीन पर केस दर्ज यह भी पढ़ें- Agra News: ब्यूटी पार्लर संचालिका से मारपीट, तीन नामजदों पर रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...