Shahjahnpur News: मारपीट में घायल युवक की मौत
शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। दो पक्षों में मारपीट के दौरान घायल युवक की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। गांव हुलासनगरा निवासी दिलीप 21 पुत्र महेंद्र से गांव के तिलकराम, महेश, जितेन्द्र और छेदालाल ने दो दिन पूर्व लाठी डंडों से मारपीट की थी। मारपीट में घायल युवक को उपचार के लिए भेजा गया था। पिता महेन्द्र ने चारों आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक बाईक खड़ी करने को लेकर मामूली कहासुनी में मारपीट की घटना हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.