Shahjahnpur News: मारपीट को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस को दी तहरीर
शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- Shahjahnpur News: खुटार। थाना क्षेत्र के मोहल्ला देवीस्थान में मारपीट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मोहल्ला निवासी अमन गुप्ता ने बताया कि तीन सितंबर की दोपहर वह घर के बाहर खड़े थे। आरोप है कि अभिषेक शर्मा व शोभित शर्मा पुत्रगण वीरेंद्र शर्मा, भोले और लवंटी बाइक से पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचीं अमन की मां ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। वहीं, दूसरे पक्ष के पूर्वीगढ़ी निवासी लवंटी पुत्र ओमवीर ने बताया कि वह अभिषेक शर्मा के यहां चारा पहुंचाने का काम करता है। गुरुवार को बाइक से लौटते समय अमन गुप्ता ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट कर दी। दोनों प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.