Shahjahnpur News: मारपीट के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव मनुआवारी निवासी अलीशेर ने छह लोगों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने और हंसिया से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलीशेर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 अगस्त की शाम करीब आठ बजे वह पुवायां से वापस अपने घर आया था। आरोप है कि जगह-जमीन को लेकर पड़ोसी शौकीन, मुकीम, इरशाद, अबरार, छुट्टू और शादाब से विवाद हो गया। इसके बाद सभी आरोपित घर में घुस आए और लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट करने लगे।पीड़ित के अनुसार, मारपीट के दौरान उसकी बहू रेशमा उसे बचाने के लिए पहुंची तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे उसे गुम चोटें आईं। आरोप है कि इसी दौरान इबरान ने हंसिया से वार किया, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.