शाहजहांपुर, अगस्त 6 -- Shahjahnpur News: तिलहर। मारपीट कर लूट के मुकदमे में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस एवं लूट के रुपए बरामद करने का पुलिस ने दावा किया। कोतवाल प्रिंस शर्मा ने बताया कि 3 अगस्त को मौजमपुर मोहल्ला निवासी अर्जुन के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर उसकी उंगली तोड़ दी थी। मोबाइल तथा रुपए लूट लिए थे। इस मामले में अर्जुन ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर राजनपुर रोड के पास आरोपी अंबेडकर मौजमपुर गोटिया निवासी अभिषेक सिंह एवं बारह पत्थर मोहल्ला निवासी प्रदीप उर्फ बेच को पुलिस ने पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: मारपीट कर रुपए लूटने के आरोप में एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार कोतवाल ने बताया कि आरोपी के पास से तमंचा एवं कारतूस तथा लूट के 330...