Shahjahnpur News: मारपीट और फायरिंग में दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर, अक्टूबर 27 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। गांव खड़सार में मारपीट और फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रविवार शाम गांव के दीनानाथ और विजय पक्षों के बीच पोल से बिजली केबल जोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। लाठी डंडे चलने के साथ फायरिंग हुई थी। दोनों तरफ के आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। सूचना पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा था। आज एक पक्ष के मुनेन्द्र पुत्र दीनानाथ और दूसरे पक्ष की शारदा देवी पत्नी धीरु ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.