Shahjahnpur News: मारपीट और धमकी देने का आरोप, तीन के खिलाफ तहरीर
शाहजहांपुर, अक्टूबर 15 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के कुसमां गांव निवासी शेष कुमार पुत्र मदनलाल ने तीन लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने बुधवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शेष कुमार के अनुसार, मंगलवार रात करीब 7:30 बजे वह अपने भाई रंजीत से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि तभी भगवानश्री अपने पति कन्हईलाल और बेटे बादल के साथ पहुंचीं और गाली-गलौज के बाद मारपीट की। शोर सुनकर लोगों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.