शाहजहांपुर, अक्टूबर 9 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर निवासिनी मीरा देवी पत्नी रामकिशन ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि 23 सितंबर की रात उसकी पांच वर्षीय नातिन प्रिया राज घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान घर के सामने रहने वाला रामकिशोर पुत्र हरिपाल वहां पहुंच गया और बिना किसी वजह के नातिन के साथ मारपीट करने लगा। बच्ची के साथ मारपीट होते देखकर पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो उक्त रामकिशोर के साथ हरिपाल और रामबहोरे भी मौके पर आ गए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि 4 बीघा ज़मीन बेच कर निपट लेंगे। पुलिस ने बुधवार को रामकिशोर, हरिपाल और रामबहोरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्त...