शाहजहांपुर, अगस्त 8 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मानव तस्करी के विरोध में जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या डॉ. राखी मिश्रा ने की। उन्होंने छात्राओं को मानव तस्करी को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए इसके प्रति सतर्क और जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने छात्राओं को आपातकालीन सहायता नंबरों की जानकारी भी दी। साथ ही विद्यालय में 'मानव तस्करी विरोधी सहायता क्लब' का गठन किया गया। अभियान के दौरान छात्राओं ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में सिद्धि, आराध्या, करुणा, वंशिका, हलीमा, प्रेरणा, अलैना, महिमा और राशि समेत छात्राओं ने सहभागिता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...