Shahjahnpur News: मां के जागरण में भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु
शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: कलान। नगर के धूमनाथ में शुक्रवार देर रात मां के जागरण का आयोजन किया गया। इसमें भजनों की गूंज और आकर्षक धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्ति गीतों पर भक्त तालियां बजाते हुए झूमते रहे। जागरण में भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। जैसे-जैसे भजनों की स्वर लहरियां गूंजती रहीं, वैसे-वैसे श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। धार्मिक झांकियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। रातभर चले जागरण का समापन सुबह तारा रानी की कथा के बाद हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को हलवा-चना का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अशोक कुमार, अर्जुन गुप्ता लालू, कृष्णमुरारी, गौरव महाजन, राजीव मुनीम, उमेश सागर, कमलेश सिंह और कालीचरन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: भजनों और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.