Shahjahnpur News: मां की मौत के तीन माह बाद बेटे ने फंदा लगाकर दी जान
शाहजहांपुर, अगस्त 22 -- Shahjahnpur News: सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाडूजई प्रथम में शुक्रवार शाम एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में युवक के मां की मौत के बाद से मानसिक तनाव में रहने की बात सामने आई है। बाडूजई प्रथम निवासी अनिल कुमार पुत्र सोबरन लाल ने पुलिस को सूचना दी कि उनके करीब 30 वर्षीय अविवाहित बेटे अनुराग पाल ने शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान सामने आया कि अनुराग ने घर की सीढ़ियों के ऊपर लगी जाली से फंदा लगाकर जान दी।
पुलिस जांचपुलिस ने घटनास्थल का फील्ड यूनिट के साथ से निरीक्षण किया और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.