Shahjahnpur News: महुआ तिराहे पर तेज रफ्तार बस की टक्कर से किसान की मौत
शाहजहांपुर, जुलाई 30 -- Shahjahnpur News: कांट। कांट थाना क्षेत्र में बुधवार शाम तेज रफ्तार बस की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाला 45 वर्षीय राकेश कुमार अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बस और चालक की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम पर्वतपुर निवासी राकेश कुमार बुधवार को खरीदारी के लिए कांट बाजार आए थे। शाम करीब चार बजे वह सामान लेकर पैदल अपने गांव लौट रहे थे। महुआ तिराहे के पास सड़क पार करते समय जलालाबाद की ओर से तेज गति से आ रही एक बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: पत्नी को स्कूल छोड़ लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक की ट्रक से कुचलकर मौत, पेज 5 लीड टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.