शाहजहांपुर, अगस्त 30 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। नगर पंचायत खुदागंज में पक्का तालाब स्थित ठाकुर रोशन सिंह स्मारक के पास राहगीरों की सुविधा के लिए लगाया गया वाटर कूलर करीब छह माह से खराब पड़ा है। इससे मुख्य चौराहे पर आने-जाने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और अन्य कार्यों से कस्बे में आते हैं। गर्मी और उमस के बीच लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। वहीं, रोड चौड़ीकरण के दौरान सड़क निर्माण कंपनी ने प्रमुख चौराहे पर लगे सरकारी हैंडपंप भी उखाड़ दिए थे। इसके बाद से इन्हें दोबारा नहीं लगाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत और सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही के कारण सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था प्रभावित है। लोगों ने जल्द वाटर कूलर और हैंडपंप दु...