Shahjahnpur News: महिला से मारपीट, चेन और 70 हजार रुपये लूटने का आरोप, मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर, अक्टूबर 18 -- Shahjahnpur News: कांट। हाशिमपुर खेड़ा निवासी अनीता सिंह की तहरीर पर कोर्ट के आदेश से पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने घर में घुसकर मारपीट, सोने की चेन और 70 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। अनीता के मुताबिक, दो सितंबर को वह रसोई में खाना बना रही थीं। तभी बेटे करमजीत सिंह के साथ मारपीट होने लगी। बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने घरेलू सामान तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। महिला ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर अदालत की शरण ली। पुलिस ने प्रमोद कुमार सिंह, बिट्टो देवी, सोनी, पारुल और रोशनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.