Shahjahnpur News: महिला से छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणी, आरोपी हिरासत में
शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- Shahjahnpur News: नगर के राजीव चौक पर बुधवार को सब्जी खरीदने आई महिला से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर छेड़छाड़ करते हुए अश्लील टिप्पणी कर दी। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। महिला ने पुलिस को बताया कि वह कटरूआ खरीदने के लिए राजीव चौक गई थी। वहां कटरूआ बेच रहे व्यक्ति ने उसके साथ अभद्रता की और रुपये का लालच देकर अश्लील बातें कहीं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि मामले को लेकर किसान यूनियन के एक नेता ने कोतवाली में समझौते के लिए पंचायत कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक बातचीत के बावजूद सहमति नहीं बन सकी। पुलिस के मुताबिक, महिला की ओर से अभी लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.