Shahjahnpur News: महिला यात्री की बिगड़ी हालत, रोकी गई ट्रेन
शाहजहांपुर, अक्टूबर 30 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अवध असम एक्सप्रेस में सफर के दौरान गुरुवार को एक महिला यात्री की हालत बिगड़ गई। 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस लालगढ़ से गुवाहाटी जा रही थी। ट्रेन के एस-6 कोच की बर्थ नंबर 54 पर 54 वर्षीय रहीम खातून दिल्ली से किशनगंज जा रही थीं। बरेली से ट्रेन चलने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। महिला ने ट्रेन में मौजूद टीटी को इसकी जानकारी दी। प्लेटफार्म नंबर एक पर डॉक्टर राजेंद्र माथुर, सोमवीर दाधीच और कुमार ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.