Shahjahnpur News: महिला मित्र से मिलने पहुंचे सिपाही को चोर समझकर पीटा, एसपी ने किया निलंबित
शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। मिर्जापुर थाने में तैनात एक सिपाही का आधी रात महिला मित्र से मिलने गांव पहुंचना भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने उसे संदिग्ध समझकर पकड़ लिया और चोर होने की आशंका में उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी सिपाही को बाइक समेत खुटार थाने ले आई। मामले की जांच के बाद एसपी सौरभ दीक्षित ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार मेरठ जनपद के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव बघौनी निवासी वर्ष 2021 बैच के सिपाही गौरव कुमार वर्तमान में मिर्जापुर थाने में तैनात हैं। बताया गया कि उनकी पहचान करीब पांच माह पहले खुटार क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि 13 जुलाई की रात गौरव कुमार बिना किसी सरकारी कार्य, अवकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.