Shahjahnpur News: महिला ने तीन लोगों पर मारपीट व पथराव का लगाया आरोप
शाहजहांपुर, सितम्बर 3 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। नवादा मोड़ गांव की धनदेवी ने तीन लोगों पर मारपीट, रास्ता रोकने और घर पर ईंट-पत्थर फेंकने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। महिला के अनुसार उसने गांव के राजेश से जमीन खरीदी थी और बच्चों के साथ मकान बनाकर रह रही है। आरोप है कि जमीन खरीदने के बाद से राजेश, उसका भतीजा राजीव और उसकी पत्नी आए दिन विवाद करते हैं और रास्ता रोककर परेशान करते हैं। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे तीनों ने घर पर ईंट-पत्थर फेंके। पत्थर लगने से बेटी रिया के माथे पर चोट आई। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.